Ticker

6/recent/ticker-posts

कोरोना जैसी महामारी से बचने के लिए 22 मार्च को सभी लोग मिलकर जनता कर्फ्यू को सफल बनाएं - प्रदीप मौर्य



लोकपति सिंह (जिला संवाददाता)

चकिया । भारतीय जनता पार्टी के चंदौली जिला उपाध्यक्ष डॉक्टर प्रदीप कुमार मौर्य ने कोरोना जैसी महामारी से बचने के लिए पीएम नरेंद्र मोदी द्वारा घोषित आगामी 22 मार्च 2020 को जनता कर्फ्यू को सफल बनाने के लिए लोगों से अपील की तथा उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि भीड़ वाली जगह पर ना जाएं तथा अपने चेहरे को या नाक को बार बार ना छुए और दिन में अधिक से अधिक बार हाथ साबुन से धोएं मार्क्स का उपयोग करें अगर किसी भी व्यक्ति को खासी जुखाम हुआ है तो वह खसते और छिकते समय  रुमाल का उपयोग करें इस तरह के तमाम जानकारियां जिला उपाध्यक्ष   डॉक्टर प्रदीप कुमार मौर्य  द्वारा दी गई और उन्होंने यह भी बताया कि 22 मार्च को माननीय प्रधानमंत्री जी के निर्देशानुसार   22 मार्च को जनता कर्फ्यू का सभी लोग मिलकर पालन करें भीड़ वाली जगहों पर ना जाएं स्वास्थ्य संबंधित किसी भी प्रकार की समस्या होने पर अपने नजदीकी हॉस्पिटल से संपर्क करें वही लोकपति सिंह  का कहना है कि जनता कर्फ्यू  से  लोग 36 घंटे भीड़ से अलग रहेंगे जिससे कोरोना वायरस को मारने मे मदद मिलेगी इसी तरह मुरलीश्याम ,उमाशंकर मौर्य द्वारा बोला गया कि प्रधानमंत्री जी ने देश हित के लिए एवं जनता हित के लिए जनता कर्फ्यू का आह्वान किया है 7:00 बजे से रात 9:00 बजे तक अपने घरों में रहें जिससे कि इस बीमारी से लड़ा जा सके

Post a Comment

0 Comments