Ticker

6/recent/ticker-posts

चकिया के इस गांव में सड़क के किनारे फें=के गए सैकड़ों से ज्यादा मृत मुर्गे सूचना पाते ही मौके पर पहुंच गई पुलिस

दीप श्रीवास्तव (संवाददाता)

चंदौली/शिकारगंज-  क्षेत्र के पचफेड़िया गांव में शनिवार की सुबह  गांव से बाहर सड़क के किनारे भारी मात्रा में  सफेद रंग के मृत मुर्गे पाए गए जहां टहलने गए ग्रामीणों ने देखा तो तुरंत इसकी सूचना चकिया कोतवाली पुलिस को दिया जहां सूचना पाकर मौके पर पहुंचे शिकारगंज  चौकी प्रभारी दीपक कुमार पाल ने ग्रामीणों द्वारा एक गड्ढा खोदवाकर उसमें मृत पाए गए सभी मुर्गों को पटवा दिया सड़क के किनारे  भारी मात्रा में मृत पाए जाने से क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं व्याप्त रहे उक्त मामले के  बाबत  चकिया कोतवाली के वरिष्ठ उपनिरीक्षक राणा प्रताप यादव ने बताया कि सड़क के किनारे भारी मात्रा में मरे हुए मुर्गे पाए गए हैं और मुर्गों का मारकर फेंकने वाले का पता अभी तक नहीं चल पाया है छानबीन की जा रही है पता चलने पर गिरफ्तार कर उचित कार्यवाही की जाएगी

Post a Comment

0 Comments