Ticker

6/recent/ticker-posts

कई दिनों से बंद पड़े रोजगार की वजह से भुखमरी के कगार पर पहुंचे 3 परिवारों को पत्रकार ने लिया गोद

लोकपति सिंह (जिला संवाददाता)




 शहाबगंज/चकिया  स्थानीय बाजार  में जालौन जिले से आये फुलकी की रोजगार कर जीवन यापन करने वाले तीन परिवार जो रोजगार बंद होने की वजह से भुखमरी के कगार पर पहुंचे इन परिवार को शहाबगंज कस्बा के समाजसेवी व  पत्रकार अजय जायसवाल के द्वारा गोद लिया गया व उन परिवारों के खाने पीने की व बच्चों के दूध की व्यवस्था तत्काल किया गया देश में कोरोना जैसी महामारी को देखते हुए भारत सरकार तथा उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा लॉक डाउन की घोषणा की गई  है वही बाहर से आए हुए मजदूरों का सब काम-धाम तथा रोजगार बंद हो गया है
बताया जाता है कि शहाबगंज कस्बा बाजार में जालौन जिले से 6 लोगों का 3 परिवार काफी दिनों से फुलकी बेचकर जीवन यापन कर रहा था लॉक डाउन के बाद इन लोगों का काम धंधा तथा रोजगार बंद हो गया और इन परिवारों के पास खाने पीने की चीजें व पैसा समाप्त हो गया यह खबर जैसे ही शहाबगंज कस्बा निवासी अजय जायसवाल को लगी वह तुरंत ही उन लोगों के पास पहुंचे और उनके खाने-पीने की चीजों को मुहैया कराते हुए बच्चों के दूध तक की व्यवस्था की तथा जिस मकान में किराएदार के रूप में रह रहे थे उस मकान मालिक से बात करके 1 महीने का किराया अपने तरफ से मकान मालिक को दिया तथा उन परिवारों को यह आश्वासन भी दिया कि जब तक सरकार के द्वारा लॉक डाउन की घोषणा रहेगी तब तक इन परिवारों को खाने-पीने वह रहने की व्यवस्था में किसी प्रकार की कमी नहीं होने दी जाएगी जिस की क्षेत्र में चर्चा जोरों शोरों से है  इस मौके पर अजय जायसवाल के साथ पत्रकार रामकुमार जायसवाल,  सुजीत कुमार तिवारी ,केशरी नंन्दन जायसवाल व सोनू यादव आदि पत्रकार  तथा लोग मौजूद रहे

Post a Comment

0 Comments