Ticker

6/recent/ticker-posts

केरल में रहकर मजदूरी/नौकरी करने वाले व्यक्तियों को घर तक समस्तीपुर(बिहार) पहुंचाएगी चंदौली पुलिस



लोकपति सिंह (जिला संवाददाता)

पुलिस अधीक्षक चन्दौली हेमन्त कुटियाल को सूचना प्राप्त हुई कि लोगों का एक समूह रेल की पटरियों से होते हुए पैदल ही   बिहार की तरफ जा रहा है जिसपर पुलिस अधीक्षक द्वारा क्षेत्राधिकारी सदर कुंवर प्रभात व थाना प्रभारी अलीनगर बृजेश कुमार त्रिपाठी को तत्काल पता करनें तथा ये लोग कौन है? और कहां जा रहे है? इस हेतु आदेशित किया गया जिसपर अलीनगर पुलिस द्वारा उन्हें कुचमन स्टेशन के पास रोककर जानकारी ली गयी तो उन्होंने बताया कि-
हम सब केरल में रहकर मजदूरी/नौकरी करते थे  हमारा घर समस्तीपुर(बिहार) में है और हम 16 व्यक्ति हैं। दिनांक 21/03/20 को ट्रेन से झांसी पहुंचे जहां से माल वाहक पिकअप से वाराणसी तक पहुंचे, लाॅकडाउन होने के कारण आगे नहीं जा सके। जनपद की सीमाएं शील होने तथा साधन न मिलने के कारण 03 दिन तक वाराणसी में फंसे रहें कोई उपाय न होने पर अन्ततः अपने गन्तव्य हेतु रेल मार्ग को सहारा बनाकर उसके किनारे-किनारे पैदल ही चल दिये। बहुत भूख और प्यास लगी है। पैदल चलते चलते पैर भी घायल हो गये हैं। पूरी जानकारी क्षेत्राधिकारी सदर द्वारा पुलिस अधीक्षक चन्दौली को दिया गया जिनके निर्देश पर अलीनगर पुलिस द्वारा सभी को सुरक्षित स्थान पर लाया गया, सभी भूखे प्यासे थे जिन्हें तत्काल नाश्ता कराया गया तथा उनके लिए भोजन की व्यवस्था की जा रही है एवं बाद चिकित्सा परीक्षण सभी को उनके घरों तक चन्दौली पुलिस द्वारा उचित वाहन की व्यवस्था कर पहुंचाया जाएगा।

Post a Comment

0 Comments