फ़ाइल फ़ोटो
लोकपति सिंह (जिला संवाददाता)
चकिया (चन्दौली) जामा मस्जिद के सदर मुस्ताक अहमद खान ने आज जामा मस्जिद चकिया में जुमा की नमाज के वक्त नमाजियों से कोरोना वायरस से हिफाजत के लिए साफ सफाई पर खास एहतियात बरतने के लिए कहा और कहा कि बेहतर है कि आप घरों से ही वजू बनाकर मस्जिद में नमाज पढ़ने आए और मस्जिद के तौलिए में हाथ मुंह न पोछे और मस्जिद के सामान का इस्तेमाल करने से परहेज करें और एक दूसरे से मुसाफा करने व गले मिलने से भी परहेज करें और मस्जिद में सामूहिक रुप से नमाज अदा करने व ईबादत करने में कम वक्त दे ।
इमाम से अपील करते हुए कहा कि इस वक्त नमाज में खुत्बा छोटी पढ़ें और जमात में भी छोटी सूरह पढ़ें और दुआ भी छोटा पढ़े।
इस दौरान नमाज के बाद इमाम कारी ऐनुल हक ने मुल्क में अमन चैन खुशहाली और कोरोना वायरस से हिफाजत की दुआ मांगी ।

0 Comments