Ticker

6/recent/ticker-posts

बुजुर्ग दम्पति परिवार का दवा खत्म हो जाने तथा परिवार मे कोई न रहने पर चंन्दौली पुलिस से मांगी सहायता

लोकपति सिंह ( जिला संवाददाता)



बुजुर्ग दम्पति श्री जनार्दन सिंह व श्रीमती चंद्रावती देवी जो सुगर व हार्ट के मरीज हैं। दवा खत्म हो जाने और घर में किसी ऐसे व्यक्ति के न होने जो दवा ला कर उपलब्ध करा सके इस स्थिति में उनके द्वारा पुलिस अधीक्षक चन्दौली हेमन्त कुटियाल को फोन कर इस सम्बन्ध में सहायता मांगी। जिसपर पुलिस महोदय द्वारा क्षेत्राधिकारी सदर को उनसे सम्पर्क कर तत्काल समस्या के समाधान हेतु निर्देशित किया गया। क्षेत्राधिकारी सदर द्वारा एक आरक्षी को जनपद वाराणसी भेजकर उनकीं दवाओं को मंगाकर उनके घर जाकर दवा उपलब्ध कराया गया। बुजुर्ग दम्पति चन्दौली पुलिस के इस सेवा भाव से काफी प्रभावित व प्रसन्न होकर आभार व धन्यवाद दिये।

Post a Comment

0 Comments