लोकपति सिंह (जिला संवाददाता)
इलिया । वैश्विक महामारी करोना के चलते 21 दिनों के लॉक डाउन के सबसे अधिक समस्या गरीबों को झेलनी पड़ रही है इन्हें मदद के लिए क्षेत्र के राजनीतिक एवं सामाजिक कार्य कर रहे हैं और समाज के लोगों को सुविधा उपलब्ध करा रहे हैं कोई किसी को खाना खिला रहा है तो कोई माक्स बांट रहा है कोई जागरूक कर रहा है कुछ ऐसा ही चंदौली जनपद के चकिया तहसील क्षेत्र के सैदूपुर बाजार मैं देखने को मिला है जहां पर गांव निवासी बबीता ने अपना सिलाई सेंटर खोलकर इस संकट के बिच मास्क बनाने और ग्रामीणों के बीच बांट कर लोगों को लगाने का निर्णय लिया है
इनके पति मजदूरी करने के लिये मुंबई गए हुये है लेकिन लाँक डाउन होने के वजह वहां फसे हुये है लेकिन बबिता ने अपने यहां सिलाई मसीन से 100 माक्स बनाकर निशुल्क अपने हाथों से महिलाओं एवं बालिकाओं में बांट कर उन्हें जागरूक करने का काम किया है
इस दौरान डा0सीमा देवी, तेतरा देवी, मीरा विश्वकर्मा,रेखा विश्वकर्मा सहित तमाम गांव की महिलाए व बच्चियां उपस्थित थी



0 Comments