Ticker

6/recent/ticker-posts

लोगों ने प्रधानमंत्री की जनता कर्फ्यू का भरपूर समर्थन किया,


लोकपति सिंह (जिला संवाददाता)

सैदूपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर कोरोने से बचाव हेतु रविवार को जनता कर्फ्यू का लोगों ने भरपूर समर्थन किया। इस दौरान कस्बा एवं सैदूपुर बाजार में सुबह 7 बजे से ही बाजार पूरी तरह से बंद रहे। यह पहला वाकिया रहा जब दोनों बाजारों में अभूतपूर्व बंदी देखी गयी। कुछ मेडिकल स्टोरों और इक्का-दुक्का क्लीनिक को छोड़कर बंदी इस कदर रहा की दोनों जगह बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा। होली, दीपावली तथा लोकतंत्र के पर्व चुनाव के दिन भी इतनी बड़ी बंदी देखने को नहीं मिली। लोगों ने प्रधानमंत्री की जनता कर्फ्यू का भरपूर समर्थन किया। इस दौरान इलिया पुलिस पूरे कस्बे में सुबह से ही चक्रमण करती रही। उप जिलाधिकारी शिबू गिरी ने भी सुबह 10 बजे कस्बे में पहुंचकर बंदी का जायजा लिया। वहीं सैदूपुर बाजार में दोपहर 12 बजे के लगभग पहुंची चकिया कोतवाली की पुलिस ने लाउडस्पीकर के माध्यम से कोरोना वायरस से बचाव हेतु लोगों को बंदी का रख कर अपने अपने घरों में रहने  तथा अपने परिवार को सुरक्षित रखने का सलाह दिया। तथा शाम को 5:00 बजे कस्बा वासी अपने अपने छत के बालकनी से थाली घंटी बजाकर लोगों का भरपूर सम्मान किया

Post a Comment

0 Comments