लोकपति सिंह (जिला संवाददाता)
इलिया। महाराष्ट्र से अपने गांव बरियारपुर लौटे एक दर्जन लोगो को स्थानीय पुलिस ने रविवार को अपने कब्जे में लिया। सभी को स्वास्थ्य परीक्षण के लिए चकिया स्थित संयुक्त चिकित्सालय में भेजा गया।
बरियारपुर गांव निवासी निलेश सिंह,अनिलेश सिंह,प्रियंका सिंह,अक्षिता सिंह, सिंह,खुशबु सिंह, प्रिया सिंह ,सानू सिंह,चंदन सिंह,शैलेश कुमार गौतम ,नितू सिंह,आदर्श,सूर्य प्रताप सिंह,विनय सिह, महाराष्ट्र से घर को लौटे कि ग्रामीणों ने इलिया पुलिस को फोन कर बाहर से आने की सूचना दी। जिस पर थानाध्यक्ष मिथिलेश तिवारी ने तत्काल सभी को चेकअप कराने के लिए चकिया संयुक्त चिकित्सालय भेजवाया। जहां सभी लोगों का रिपोर्ट नेगेटिव आने पर ग्रामीणों ने राहत महसूस की।


0 Comments