दीप श्रीवास्तव (संवाददाता)

चकिया चन्दौली शिकारगंज क्षेत्र अन्तर्गत दाऊदपुर बिहड़ी से वन विभाग की टीम ने शिकारियों के कब्जे से एक मृत नीलगाय(नर)को बरामद किया है।इस सम्बन्ध में बताया गया कि वन विभाग के कर्मचारी गश्त पर निकले हुए थे कि जंगल के रास्ते से कुछ लोग पैदल ही बोरे में कुछ लेकर चले आ रहे थे,जिन्हें कर्मचारियों ने रूकने की आवाज दी तो वे बोरों को छोड़कर भागने लगे,जब वनकर्मियों ने पास जाकर देखा तो बोरों में मृत नीलगाय की पूरी शरीर मिली।जिसे देखकर वन कर्मचारियों के कान खड़े हो गये उन्होंने इस घटना की सूचना तुरन्त वन क्षेत्राधिकारी चन्द्रप्रभा बृजेश पाण्डेय को फोन से दी जिसपर वन विभाग के और कर्मचारी इकट्ठा हो गये।भागे शिकारियों का वन कर्मचारियों ने काफी दूर तक पीछा किया लेकिन वे पकड़ में नही आ सके।इसी बीच वन कर्मियों को जंगल से पांच बाइके भी बरामद हुई जिसे वन विभाग ने मृत नीलगाय के साथ ही चन्द्रप्रभा रेंज लायी, जहां बाइकों के नम्बर प्लेट से उसके असली मालिक तक पहुंचने की कवायद चल रही है।इस घटना के बाद वन विभाग बड़ी कार्यवाही के मूड में दिख रहा है।वनकर्मियों में धर्मेन्द्र कुमार माथुर वन दरोगा,राम प्रकाश वन रक्षक,जय प्रकाश वन रक्षक,बबुआ चौहान वाचर आदि लोग शामिल रहे।

0 Comments