Ticker

6/recent/ticker-posts

ग्राम प्रधान ने दिए मुख्यमंत्री केअर फंड में 5000 का चेक

लोकपति सिंह (जिला संवाददाता)

सैदूपुर- कोविड 19 कोरोना वायरस जैसी महामारी से आज पूरी दुनिया लड़ रही है , जिसको लेकर संस्था एवं राजनीतिक दल गरीब एवं असहायों की मदद करने में लगे हैं  वही पुलिस भी अपना कर्तव्य पूर्ण रूप से निभा रही है इसी क्रम में शहाबगंज विकास खण्ड के मंगरौर गांव के ग्राम प्रधान सरिता देवी द्वारा एडीओ पंचायत संदीप सोनकर को मुख्यमंत्री केयर फण्ड के लिए  5000 का चेक दिया  इतना ही नहीं मगरौर  ग्राम प्रधान द्वारा गरीब एवम् असहायों को लगातार राहत सामग्री वितरण कराया जा रहा है। जिससे की कोई भी व्यक्ति भूखा ना सोने पाए।
 वही ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अभिषेक कुमार बहेलिया ने बताया कि लॉक डाउन के दौरान  कोई भी गरीब व असहाय व्यक्ति भूखा ना सोने पाए इसके लिए लगातार प्रयास जारी है और गरीबों को राशन वितरण किया जा रहा है।
 इस दौरान जवाहिर प्रसाद बघेल ,बंधु बघेल, पिंटू ,प्रहलाद यादव सहित तमाम ग्रामीण उपस्थित रहे

Post a Comment

0 Comments