लोकपति सिंह (जिला संवाददाता)
इलिया | कोरोना वायरस के चलते मृत्युंजय पांडेय महिला महाविद्यालय के प्रबंधक चंद्रशेखर पांडेय ने 2020- 21 सत्र में गरीब व असहाय छात्रों को महाविद्यालय प्रशासन की तरफ से निशुल्क शिक्षा देने का ऐलान किया है। उन्होंने महाविद्यालय के शिक्षक, शिक्षणोत्तर कर्मियों, छात्रो व उनके अभिभावकों से अपील कर कोरोना जैसे विषाणु जनित महामारी से बचाव के लिए सावधानी बरतने को कहा। भीड़-भाड़ वाले इलाके में न जाये। अपने हाथों को सैनिटाइजर व साबुन से बार बार धोये। आवश्यक न हो तो घर पर ही रहे।तथा मास्क का प्रयोग करे। उन्होंने सभी छात्रों से अपने मोबाइल में आरोग्य सेतु ऐप डाउनलोड करने की सलाह दी।

0 Comments