Ticker

6/recent/ticker-posts

शिक्षा मित्र संघ ने कि जरूरतमंदों की सहायता - बांटी भोजन सामग्री

सत्येंद्र कुमार (संवाददाता)

नौगढ़| कोरोना वैश्विक महामारी से बचने व इसको फैलने से रोकने के लिए हमारे देश में 21 दिन का लॉक डाउन लगा हुआ है लोग जहां हैं वहीं पड़ें हुए हैं।इस वैश्विक महामारी से सभी कार्य स्थगित हो चुके हैं जरूरत के समान की दुकानें मात्र चन्द घण्टों के लिए खुल रही हैं लेकिन जो वर्ग दिहाड़ी मजदूरी करके अपना व अपने परिवार की जरूरतें पूरी कर रहा था उसके सामने बहुत ही विकट स्थिति उत्पन्न हो गयी है। और वे लोग भुखमरी के कगार पर खड़े हो चुके हैं सरकार की कुछ योजनाएं भी चल रही हैं जिसके अन्तर्गत हर परिवार को उनकी खाद्य सामग्री की जरूरतों को पूरा किया जा सके।
इसी की कड़ी में विकास खण्ड नौगढ़ के शिक्षा मित्र संघ के पदाधिकारियों ने एक मिसाल पेश की है शिक्षा मित्र संघ के नि०जिला उपाध्यक्ष नन्दलाल यादव,नि०ब्लाक कैलाश यादव ने अपने द्वारा ग्राम पंचायत मरवटिया के मुसहर बस्ती में खाद्य सामग्री वितरण किया जा रहा है।और उन्होंने कहा कि हम लोग किसी भी गरीब व्यक्ति को भूखा नहीं रहने देंगे। इस कार्य की क्षेत्र में खूब चर्चा व सराहना हो रही है।बता दें कि शिक्षा मित्र प्राथमिक विद्यालय में शिक्षण कार्य करते हैं और उनको सरकार द्वारा 10000 रुपये मात्र का मानदेय दिया जाता है।ग्राम मरवटिया के गांव वासियों में सुदामा,प्रेम,खरपत्तू,राजेन्द्र, सजीवन,दुलारी,घुरेराम, मेहकी आदि वनवासी मौजूद थे।

Post a Comment

0 Comments