Ticker

6/recent/ticker-posts

कोरोना को लेकर झूठी अफवाह फैलाने वाले युवक पर थाना सैयदराजा में मुकदमा दर्ज

लोकपति सिंह (जिला संवाददाता)



सैयदराजा । मृत्युंजय सिंह मौर्या निवासी जमालपुर थाना सैयदराजा द्वारा कल दिनांक 31/03/2020 को अपने मोबाइल नं0- 6394426032 के WhatsApp से कुछ ग्रुपों में यह झूठी खबर फैलाई गयी कि " ब्रेकिंग न्यूज़ आज ग्राम जमालपुर सैयदराजा में कोरोना का पहला पाजिटिव मरीज पाया गया" उक्त संदेश से पूरे गांव में अफरा तफरी सहित की स्थिति उत्पन्न हो गयी। पुलिस प्रशासन द्वारा तत्काल उक्त गांव में जाकर जांच पडताल की गयी तो उक्त सूचना पूर्ण रूप से भ्रामक व असत्य थी। जिस पर उक्त व्यक्ति के विरुद्ध थाना सैयदराजा पर मु0अ0सं0- 51/20 धारा 505 भादवि के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की गयी।
       चन्दौली पुलिस समस्त जनपद वासियों से अपील करती है कि कृपया किसी भी प्रकार के भ्रामक व असत्य संदेश/वीडियो/फोटो आदि कदापि प्रसारित ना करें ऐसा करनें वाले के विरुद्ध कठोर कार्यवाही की जाएगी।

Post a Comment

0 Comments