Ticker

6/recent/ticker-posts

लॉकडाउन के दौरान अनावश्यक घर से बाहर सड़कों पर निकलते लोगों पर हुई कार्रवाई



लोकपति सिंह (जिला संवाददाता) 

चंन्दौली । वैश्विक महामारी कोरोनो वायरस से बचाव इसके प्रभाव को कम करने हेतु भारत सरकार द्वारा पूरे देश को लाॅकडाउन किया गया है, परन्तु बहुत सारे लोगों द्वारा इसका उलंघन करते हुए अनावश्यक रूप से घरों के बाहर व सड़कों पर निकला जा रहा। पुलिस अधीक्षक चन्दौली हेमन्त कुटियाल द्वारा ऐसे लोगों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही किये जाने हेतु दिये गये निर्देश के क्रम में चन्दौली पुलिस द्वारा अब तक धारा-188 के अन्तर्गत 416 लोगों के विरुद्ध कुल 250 अभियोग पंजीकृत किये गये हैं तथा 289 लोगों को गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्यवाही किया जा चुका है तथा 7297 वाहनों की चेकिंग करते हुए 1714 वाहनों का चालान व 23 हजार रूपये का शमन शुल्क काटा जा चुका है।

Post a Comment

0 Comments