Ticker

6/recent/ticker-posts

सोशल डीस्टेंसिग के पालन हेतु पुलिस एवं प्रशासन द्वारा लोगों को किया जा रहा जागरूक

लोकपति सिंह (जिला संवाददाता)

जिलाधिकारी तथा पुलिस अधीक्षक चन्दौली द्वारा स्वयं सहित उनके निर्देशानुसार कोविड-19 के संक्रमण से बचाव एवं सोशल डीस्टेंसिग के पालन हेतु पुलिस एवं प्रशासन द्वारा लोगों को किया जा रहा जागरूक

श्री नवनीत सिंह चहल (जिलाधिकारी चन्दौली) व श्री हेमन्त कुटियाल (पुलिस अधीक्षक चन्दौली) द्वारा स्वयं जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में भ्रमण कर पुलिस प्रशासन के अधिकारी/कर्मचारीगण को आवश्यक दिशा निर्देश देने के साथ ही जनपद के लोगों को Covid-19(कोरोना) के संक्रमण से बचाव, सोशल डीस्टेंसिग का पालन सहित सरकार/शासन द्वारा दिये गये निर्देशों के पालन हेतु जागरूक किया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक चन्दौली के निर्देशानुसार चन्दौली पुलिस के समस्त अधिकारी व थाना प्रभारीगण द्वारा लॉक डाउन को सफल बनाने एवं अपने-अपने थानाक्षेत्रों में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाये रखने के दृष्टिगत लगातार गश्त के साथ ही जरूरतमंद लोगों की सहायता भी की जा रही है। जनपद के प्रत्येक चौराहों,मार्गों व बाजारों आदि जगह पर सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है तथा बेवजह घरों से निकलने वाले लोगों सहित वाहनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही। निर्धारित समय में दुकानों को खोलने व दुकानों पर आने वाले ग्राहकों के बीच निश्चित अन्तर बनाने के लिए दुकानदारो को निर्देशित किया जा रहा है, आमजनमानस को  सोशल डिस्टेसिंग बनाने एवं लॉकडाउन का पालन करने के लिए आवश्यक दिशानिर्देश देकर सचेत किया जा रहा है । समस्त क्षेत्राधिकारियों एवं थानाप्रभारियों द्वारा अपने क्षेत्र के रेलवे स्टेशन, बस अडडे, एवं सर्राफा बाजार/मुख्य चौराहों/मार्गों पर शाम को पैदल भ्रमण भी किया जा रहा एवं सुरक्षा व्यवस्था को सुनिश्चित किया जा रहा है।

Post a Comment

0 Comments