Ticker

6/recent/ticker-posts

शिक्षा मित्र संघ ने की जरूरतमंद लोगों की मदद


सतेंद्र कुमार (संवाददाता)

नौगढ़| पूरा विश्व कोरोना COVID-19 महामारी से जूझ रहा है लोग घरों में रहकर इस 21 दिन के लॉक डाउन का पालन कर रहे हैं,दिहाड़ी मजदूरों की मजदूरी बन्द है जिसके कारण लोग भुखमरी के कगार पर खड़े हैं जिसके मद्देनजर तमाम सामाजिक संस्थाएं गरीब व असहाय लोगों की भोजन सामग्री जैसी जरूरतों की पूर्ति के लिए लगातार क्षेत्र में घूम रहे हैं जिसकी एक मिसाल परिषदीय विद्यालयों में शिक्षा मित्र के पद पर कार्यरत व शिक्षा मित्र संघ के मण्डल उपाध्यक्ष सत्यनारायण यादव,नि०जिला उपाध्यक्ष नन्दलाल यादव,नि०ब्लाक अध्यक्ष कैलाश यादव ने एक मिसाल पेश की है जिन्होंने विकास खण्ड नौगढ़ के गहिला में निवास कर रहे आदिवासी समुदाय के लोगों को आवश्यकतानुसार खाद्य सामग्री जैसे चावल,आलू,साबुन,आदि सामग्री वितरण किए जिससे वहां के निवासी बहुत खुश ।सत्यनारायण यादव व नन्दलाल यादव ने वहां के लोगों को यह कहा कि आप लोगों को भूखा नहीं सोने दिया जाएगा। इस कठिन परिस्थिति में हम सभी शिक्षा मित्र आप लोगों के साथ हैं।इस मौके पर बहादुर,मुंडेश्वरी, हरिश्चन्द्र, प्रभा,इंद्रावती,जगिया आदि ग्राम वासी मौजूद थे।

Post a Comment

0 Comments