सत्येन्द्र कुमार(संवाददाता)
चकिया | सम्पूर्ण विश्व कोरोना COVID-19 महामारी से जूझ रहा है जिसके कारण पूरे भारतवर्ष में माननीय प्रधानमंत्री जी द्वारा 21 दिनों का लॉक डाउन की घोषणा की गई है।यह लॉक डाउन जहाँ एक ओर वायरस को एक दूसरे में संक्रमण को रोकने में सहायक है वहीं दूसरी ओर गरीब,असहाय व दिहाड़ी मजदूरी करने वाले लोगों के घर का खर्च चलाना मुश्किल सा हो गया।सरकार तमाम योजनाओं के माध्यम से उनके इस कठिनाई को दूर करने का हर सम्भव प्रयास कर रही है इसी के क्रम में तहसील चकिया द्वारा ग्राम पंचायत पिपरियाँ के सूपा गांव के मुसहर बस्ती में लेखपाल ऋषि कुमार सिंह व लेखपाल हरमेश के द्वारा भोजन का पैकेट वितरण किया गया जिससे गांव के लोग खुश हुए। इस मौके पर अनिल,पारस आदि गांव वासी मौजूद रहे।

0 Comments