Ticker

6/recent/ticker-posts

सीएम राहत कोष में सहयोग राशि देने में महिला ग्राम प्रधानों का भी हो रहा अहम योगदान, अब तक इन लोगों ने दिया इतना धनराशि



कार्तिकेय पांडेय (संवाददाता)

चकिया । कोविड-19 कोरोनावायरस जैसी महामारी से आज पूरी दुनिया लड़ रही है जिसको लेकर संस्था एवं राजनीतिक दल गरीब एवं असहाय ओं की मदद करने में लगे हुए हैं और वहीं पुलिस भी अपना कर्तव्य बखूबी से निभा रही है जिसको देखते हैं गरीब व असहाय ओं की मदद को लेकर राजनीतिक दल सहित सामाजिक संस्थाएं आगे आ रही हैं वहीं कुछ जनप्रतिनिधियों द्वारा भी उनकी सहायता के लिए सहयोग राशि प्रदान की जा रही है उसी क्रम में पुरुषों के साथ साथ एवं महिला नेता तथा महिला ग्राम प्रधानों काफी सराहनीय योगदान होने लगा है और गरीबों की सहायता के लिए वही आगे आ रही है उसी क्रम में  रविवार को चकिया विकासखंड के अंतर्गत आने वाले शिकारगंज ग्राम सभा के ग्राम प्रधान अनीता शर्मा द्वारा एडीओ पंचायत को मुख्यमंत्री केयर फंड में ₹14000 का चेक प्रदान किया गया और सोमवार को विकासखंड के रामपुर गांव की महिला ग्राम प्रधान सुशीला खरवार द्वारा अपना 1 महीने का मानदेय राहत तथा बचाव कार्य के लिए चेक के माध्यम से ग्राम विकास अधिकारी को सौंपा गया

Post a Comment

0 Comments