Ticker

6/recent/ticker-posts

फांसी लगाकर छात्रा ने की खुदकुशी

महताब / अनिज (संवाददता)

चकिया/चंदौली। कोतवाली क्षेत्र लालपुर गांव में निवासी एक युवती मंगलवार को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सुबह परिजनों को पता चलते ही उनके पैरों तले जमीन ही खिसक गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 
प्राप्त जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र लालपुर निवासी नागे की पुत्री 24 वर्षीय पुत्री अनीता चकिया डिग्री कालेज के एमए की छात्रा थी। सोमवार को युवती ने अपने घर के पास मड़ईनुमा बड़ेर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मंगलवार की सुबह परिजनों ने जब उसे घर में नहीं देखा तो मड़ई ढूढ़ते हुए गये। जहां युवती का शव फांसी के फंदे पर लटका हुआ दिखाई दिया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने युवती के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हालांकि युवती के आत्महत्या के कारणों पता नहीं चल सका है।  

Post a Comment

0 Comments