Ticker

6/recent/ticker-posts

सी.ओ. व चेयरमैन ने कॉलोनी वासियों के सहयोग से कॉलोनी को किया लॉक डाउन



सत्येन्द्र कुमार(संवाददाता)

चकिया| क्षेत्राधिकारी चकिया नीरज पटेल ने कोरोना वायरस जैसी वैश्विक महामारी से निपटने के लिए इस 21 दिन के लॉक डाउन का कड़ाई से पालन कराने के लिए पण्डित नगर कॉलोनी चकिया वासियों के सहयोग से कॉलोनी में जाने वाले सम्पर्क मार्ग को पूरी तरह से लॉक डाउन कर दिया है।कॉलोनी में जाने वाले सभी रास्तों को बांस और बल्ली लगाकर सील कर दिया गया है और तख्ती लगाकर तख्ती पर LOCK DOWN और बाहरी प्रवेश वर्जित जैसे शब्द लिख कर टांग दिया गया है।जिससे उस कॉलोनी का कोई भी व्यक्ति न तो बाहर जा सकता है और न ही बाहर का कोई व्यक्ति अन्दर जा सकता है।क्षेत्राधिकारी नीरज पटेल ने कॉलोनी वासियों के सहयोग से पण्डित नगर कॉलोनी चकिया को पूरी तरह लॉक डाउन कर दिया है।
दरअसल कॉलोनी में रह रहे भूपेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि हम लोग आपसी सहमति से बांस बल्ली को लाए और क्षेत्राधिकारी नीरज पटेल,चेयरमैन अशोक बागी व सभासद वैभव मिश्रा की उपस्थिति में सभी कॉलोनी के लोगों के सहयोग से कॉलोनी के सभी सम्पर्क मार्गों को लॉक डाउन कर दिए।क्षेत्राधिकारी ने कहा कि ऐसे लॉक डाउन करने से हम इस वैश्विक महामारी वायरस से बच सकते हैं और इसे एक दूसरे में फैलने से रोकने का सबसे आसान तरीका है क्योंकि कॉलोनी के कोई व्यक्ति न तो बाहर जाएगा और न ही बाहर का कोई भी व्यक्ति अन्दर आ सकता है जिससे बाहरी व्यक्ति का सम्पर्क एक दूसरे से न के बराबर होगा।वैसे यह लॉक डाउन एक एहतियात के तौर पर किया जा रहा है।कॉलोनी के लोग चेयरमैन और क्षेत्राधिकारी के इस कार्य से राहत की सांस लिए हैं।वहीं चेयरमैन व सभासद द्वारा सभी कॉलोनी के लोगों को हर सहयोग प्रदान करने का आश्वासन दिया गया।
इस दौरान क्षेत्राधिकारी चकिया नीरज पटेल,चेयरमैन अशोक बागी,कोतवाल रहमतुल्लाह खां, एस.आई.राणा यादव,सभासद वैभव मिश्रा,भूपेन्द्र कुमार सिंह,प्रवीण चन्द्र पाण्डेय, सूर्यप्रकाश सिंह,बलवन्त यादव,अंकित जायसवाल,विनोद यादव,अनिल,अमरनाथ उपाध्याय,शाश्वत कुमार आदि लोग उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments