Ticker

6/recent/ticker-posts

प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार राय के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने बाटा भोजन सामग्री

लोकपति सिंह(जिला संवाददाता)



चंदौली/सैयदराजा,कोविड 19 को लेकर जहा भारत सरकार  पूरे देश को लॉक डाउन किया है वही सभी प्रकार ब्यापार पर भी प्रभाव पड़ने से  बेरोजगार हुए लोगो के बीच खाने का सकंठ उतपन्न हो गया है जिसे लेकर भारत सरकार व यूपी सरकार तमाम तरीके से गरीबो को राहत सामग्री उपलब्ध करा रही हैं जिसको देख कर चंदौली जनपद के जिलाधिकारी
नवनीत सिंह चहल व पुलिस अधीक्षक हेमंत कुटियाल ने जनपद में सबको सहायता मुहैया  करते हुए तमाम स्वयमं सेवी संस्थाओं समाज सेवको से असहाय व गरीब लोगों की मदद करने की अपील किया गया था

 जिससे प्रेरित होकर थाना प्रभारी संतोष कुमार राय के नेतृत्व में सैयदराजा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत धरौली  गांव में सैकड़ो परिवारों के बीच भोजन सामग्री का डोर टू डोर सोशल डिक्टेनसिंग रखते हुए बितरण का कार्य किया गया और कोविड 19 के प्रति ग्रामीणों  को बिस्तार से जानकारी दिया गया तथा जागरूक किया गया व सबको अपने घर मे रहने की अपील किया गया व सरकार के द्वारा बताए गए लॉक डाउन के नियमो के पालन करने की अपील करते हुए कहा गया इस  वैश्विक संकट में जिला प्रशासन व चंदौली पुलिस के द्वारा बताए गए  नियमो के पालन करते हुए अपने को सुरक्षित रखने के साथ ही अपने परिवार को भी  कोविड19 जैसी बीमारी से सुरक्षित रखने का अपील भी किया गया इस दौरान प्रभारी निरीक्षक सैयदराजा संतोष कुमार राय सब स्पेक्टर सत्यनारायन सुक्ला , सहायक जिला पंचायत राज अधिकारी चन्दौली ,संजीव मौर्य , योगेश कुमार सिंह दीपक सिंह   आदि मौजूद रहे

Post a Comment

0 Comments