Ticker

6/recent/ticker-posts

चकिया के सहामदपुर गांव में मिले कोरोना के तीन संदिग्ध

सतेंद्र कुमार (संवाददता)

चकिया| चकिया कोतवाली क्षेत्र के शिकारगंज चौकी के अंर्तगत गायघाट से सटे गांव सहमदपुर में कोरोना के तीन संदिग्ध के मिलने से हड़कम्प मचा हुआ है जिसकी सूचना मिलते ही पुलिस के साथ स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहुँच कर तीनों का थर्मल स्कैनिंग किया।एहतियात के तौर पर जिला संयुक्त चिकित्सालय चन्दौली के आइसोलेशन वार्ड के लिए रेफर कर दिया।पुलिस ने सभी को अपने अपने घरों में रहने की सलाह दी है।
दरअसल ये तीनों संदिग्ध मिर्जापुर के कोरोना संक्रमित व्यक्ति जो पेशे से डॉक्टर था उससे दवा लेने गए हुए थे।रविवार को सूचना मिलने पर आनन फानन में डॉक्टरों ने गायघाट के सहामदपुर गांव में पहुंचे जहां पर एक अधेड़ सहित महिला व किशोरी के थर्मल स्कैनिंग करने के बाद उन्हें जिला संयुक्त चिकित्सालय चन्दौली के लिए रेफर कर दिया गया।चिकित्सकों की टीम ने प्रभारी चिकित्साधिकारी चकिया डा. सुजीत सिंह,डा.विजय विश्वकर्मा,डा.विनोद गुप्ता,रामबली सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments