लोकपति सिंह (जिला संवाददाता)
चकिया,जनवार्ता।रविवार को आदर्श जन चेतना समिति व जनवार्ता हिन्दी दैनिक चंदौली की तरफ से 80 लोगो को खाद्यान्न व मास्क का वितरण किया गया।
आदर्श जन चेतना समिति व जनवार्ता हिन्दी दैनिक ब्यूरो चंदौली की तरफ से पूरे जनपद में जगह -जगह उन लोगो को खाने पीने की चीजे मुहैया कराई हा रही है जहाॅं तक प्रशासन की निगाहे भी नही पहुॅच पा रही है। 21 दिनों के लाकडाउन के काल में आदर्श जन चेतना समिति व जनवार्ता ब्यूरो चंदौली की टीम ने लगातार मुगलसराय बाईपास जी टी रोड पर प्रतिदिन भोजन के 400 पैकेट का वितरण उनमें कर जो हाइवे से पैदल व ट्रको से आ जा रहे है एक मिशाल पेश की है। वही देहात क्षेत्रों में भी खाद्यान्न का वितरण पूरी तरह से संस्था के द्वारा किया जा रहा है। इसके लिए संस्था के सदस्य पूरे जोशोखरोश के साथ लगे है। इसी क्रम में रविवार को आदर्श जन चेतना समिति के प्रबंधक के सी श्रीवास्तव के नेतृत्व में नगर पंचायत चकिया के वार्ड न0 9 विभूतिनगर के नई बस्ती में 40 लोगो को व वार्ड न0 8 दुर्गानगर में 10 लोगो के साथ ही मुहम्मदावाद के 20 परिवारों सहित कुल 80 परिवारों को राशन तथा 100 मास्क का वितरीत किया गया । जिसमें पाॅच किलो चावल,आलू ढाई किलों ,सरसो का तेल ,नमक ,डेटाल साबुन के साथ ही मास्क भी रहा। वही संस्था के प्रबंधक व जनवार्ता चंदौली के ब्यूरो प्रभारी के सी श्रीवास्तव ने बताया कि हमारी संस्था के द्वारा नियमित रूप से जिले में कही न कही किसी न किसी गाॅंव में भोजन व अन्न का वितरण किया जा रहा है। इसके लिए हमारी संस्था को कुछ लोगो ने सहयोग भी किया है जो बधाई के पात्र है। संस्था का उद्देश्य है कि इस विपत्ती की घड़ी में कोई भी ब्यक्ति भूखा न रहे।इसके लिए आदर्श जन चेतना समिति व जनवार्ता की तरफ से मो0न0 9935932017,9653083990भी दिया गया है जिसपर वे लोग काल कर सकते है जिनके लिए भोजन की एकदम ब्यवस्था न हो पा रही हो। संस्था अविलम्ब उनकी सहायता करेगी। हाला कि सरकारी मिशनरियों के द्वारा भी इस काम को अंजाम दिया जा रहा है। देखा गया है कि स्थिति यहाॅ तक आ गयी की ग्रामीण क्षेत्रो में बडी संख्या में खाद्यान्न का संकट उभर कर सामने आ रहा है ।वही लगातार दानदाता भी सामने आ रहे है । हमारी संस्था द्वारा लगातार मास्क का भी वितरण किया जा रहा है और लोगो को इसके खतरे से आगाह करने के साथ ही साथ घरो में सुरक्षित रहने की ताकीद भी की जा रही है। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से समिति के चकिया प्रभारी व जनवार्ता के संवाददाता प्रदीप उपाध्याय,ठाकुर मिथिलेश, डाॅ राकेश श्रीवास्तव ,श्री प्रकाश मिश्र,अरविन्द पांडेय,नेहालुद्दीन रहे।

0 Comments