चकिया/चंदौली। कोविड-19 के संकट के बीच चंदौली के चकिया क्षेत्रवासियों के लिए एक राहत भरी खबर आई है। जहां बीते 4 अप्रैल को पाये गये तीनों कोरोना संदिग्धों की रिपोर्ट नेगेटिव आयी है। रिपोर्ट नेगेटिव आने के बाद जिला प्रशासन सहित चिकित्सकीय अमला ने राहत की सांस ली है।
बता दें कि बीते तीन अप्रैल को कोतवाली के अमरा उत्तरी निवासी 30 वर्षीय युवक व सिकंदरपुर 26 वर्षीय युवक व बबुरी के एक गांव के 23 वर्षीय युवकों को सर्दी जुकाम की शिकायत के बाद कोरोना संदिग्ध होने की सूचना पर हड़कंप मच गया था। सूचना मिलते ही स्वास्थ्य विभाग और पुलिस की टीम ने तीनों को जिला अस्पताल के क्वांरटाइन में भेज दिया था। सोमवार को आईएमएस बीएचयू से आई तीनों की रिपोर्ट नेगेटिव रही। जिसके बाद जिला प्रशासन व अन्य लोगों ने राहत की सांस ली। हालांकि प्रशासन ने ऐहतियात के तौर पर उनको तथा उनके परिवार को होम क्वांरटाइन रहने की सलाह दी है।
बता दें कि ये सभी बनारस के कोरोना पॉजीटिव युवक के साथ एक मदरसे में पढ़ाई करते थे। यह भी बता दें कि शिकारगंज के शहामदपुर गांव से भी 5 अप्रैल को वनवासी समुदाय के तीन कोरोना संदिग्धों को जिला अस्पताल के क्वांरटाइन वार्ड में भर्ती किया गया है। जिनकी रिपोर्ट अभी आनी बाकी है।

0 Comments