लोकपति सिंह (जिला संवाददाता)
इलिया। चकिया कोतवाली क्षेत्र के बसाढ़ी गांव में रविवार की पूर्वाहन पारिवारिक विवाद में बंटवारे को लेकर मारपीट हो गयी। जिसमें एक पक्ष के गुरु सिंह 55 वर्ष, पुत्र दीपू सिंह 22 वर्ष तथा दूसरे पक्ष के मुन्ना सिंह 48 वर्ष घायल हो गए। घायलों का इलाज चकिया स्थित जिला संयुक्त चिकित्सालय में कराया गया। गुरु तथा मुन्ना दोनों भाई हैं। पुश्तैनी जमीन में बने मकान को गिराकर गुरु अपना नया मकान बनाना चाह रहे थे। जबकि परिवार की माली हालत के कारण मुन्ना पुराना जर्जर हो चुके मकान में टीन सेट लगाकर किसी तरह जीवन यापन कर रहा था। लेकिन गुरु इसी वक्त मकान गिराकर नया बनाने के जिद पर अड़ गए। और पुत्र दीपू के साथ स्वयं टीन सेट हटाकर दीवार गिरा ना चाह रहे थे कि टीन सेट पिता पुत्र के ऊपर आकर गिर गया। और दोनों के सिर में चोट आ गई। बौखलाए गुरु ने मुन्ना सिंह के सिर में भी वार कर दी। जिससे पिता पुत्र के साथ भाई मुन्ना भी घायल हो गया। घायलों को एंबुलेंस की मदद से चकिया स्थित जिला संयुक्त चिकित्सालय पहुंचाया गया। जहां तीनों का इलाज किया गया। इस मामले में दोनों पक्ष की ओर से कोतवाली में लिखित तहरीर दी गई है। थाना प्रभारी रहमतुल्ला ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है।

0 Comments