उमाशंकर मौर्य (संवाददाता)
अपर पुलिस अधीक्षक चन्दौली श्री प्रेम चन्द्र के नेतृत्व में सम्बन्धित थाना/चौकी/हल्का प्रभारियों द्वारा अपने-अपने क्षेत्र मे पड़ने वाले बैंक/ATM/ ग्राहक सेवा केंद्रो के आस-पास, अंदर-बाहर सघन चेकिंग कर बैंक आदि में लगे सीसीटीवी, सायरन व संदिग्ध व्यक्तियों/वाहनों की चेकिंग के साथ ही सभी को कोरोना वारयस संक्रमण से बचाव हेतु अनिवार्य रूप से मास्क लगाने व सोशल डीस्टेंसिग का पालन करते हुए ही पैसों के लेन-देन व अन्य कार्य करनें की हिदायत दी गयी।
बैंक में उपस्थित लोगों को बैंक खाते से ऑनलाइन होने वाले फ्राड से किस प्रकार बचे और किन-किन बातों का रखे ध्यान जैसे- बैक के द्वारा आप के खाते के संबंध में फोन पर किसी प्रकार की जानकारी नही ली जाती है, किसी को भी one time password (OTP), ATM कार्ड/CVV/पासवर्ड किसी भी व्यक्ति को न दे आदि के बारे में जागरूक किया गया।
आप सभी ध्यान दे, ऑनलाइन फ्राड फेसबुक आईडी को हैक करके किया जा रहा है। आप सजग रहे अपनों को जागरूक करें, नीचे दिए गए बिंदुओं पर अमल करें।
ध्यान देने योग्य कुछ विशेष बिंदु:-
*1-* आप अपने फेसबुक आईडी/मैसेंजर पासवर्ड को कुछ-कुछ समय पर बदलते रहे।
*2-* पासवर्ड में नंबर, अंग्रेजी/हिंदी के शब्द,सहित विशेष चिन्हों को मिला कर के ही बनाये।
*3-* अपने फेसबुक आईडी/मैसेंजर को लॉगिन करने पर लॉगआउट जरूर करें।
*4-* यदि आप से कोई अपने फेसबुक आईडी/मैसेंजर के माध्यम से किसी परेशानी को बता कर पैसों की मांग कर रहा है तो आप उस व्यक्ति के पास दूरभाष के माध्यम से कॉल कर के या उसके पास जाकर के जरूर कन्फर्म करें।
*5-* यदि किसी के साथ इस प्रकार का फ्राड हुआ है या होता है तो इसकी सूचना नजदीकी थाने अथवा साइबर सेल को तत्काल जरूर दें। जिससे कार्यवाही की जा सके।
0 Comments