Ticker

6/recent/ticker-posts

चकिया के इस गांव में दक्षिण अफ्रीका से रक्षामंत्री के पहल पर हुई शव की वतन वापसी , गांव में शोक का माहौल

उमाशंकर मौर्य (संवाददाता)
चकिया तहसील क्षेत्र के शहाबगंज बडगांवा गांव निवासी राममूरत विश्वकर्मा का पुत्र  महातिम विश्वकर्मा 36 वर्ष साउथ अफ्रीका के गैवन नामक स्थान पर अल्फा सेंचुरी माइनिंग कंपनी में कार्य करता था जहां 2 अप्रैल को पोल सर पर गिर जाने की वजह से मृत्यु हो गई थी मृत्यु की सूचना मिलते ही घर वालों  मैं कोहराम मच गया शव भारत ना आने के कारण परिजन परेशान थे मृतक के भाई रामभरोस ने  रक्षा मंत्री राजनाथ    सिंह से  शव भारत लाने के लिए फरियाद लगाया रक्षा मंत्री के पहल पर सोमवार को शव गांव में पहुंचा। शव जैसे ही गांव में पहुंचा ग्रामीणों की भीड़  उमड़ पड़ी  परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हो गया। मृतक तीन भाइयों में दूसरे नंबर पर था जिनकी  शादी 3 वर्ष पहले 2014 में सैदूपुर निवासी चंद्रिका की पुत्री अंजना विश्वकर्मा के साथ हुआ था जिससे पुत्र आयुष 6 वर्ष पुत्री गरिमा 3 वर्ष है शोक संवेदना व्यक्त करने के लिए उप जिलाधिकारी  सीपू गिरी जिला पंचायत सदस्य सूर्यमुनी  तिवारी व  रतीश कुमार प्रधान प्रतिनिधि  गुलफाम अहमद मिक्कू सुभाष विश्वकर्मा,   त्रिलोकी लेखपाल  सहित आदि गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments