Ticker

6/recent/ticker-posts

चकिया नगर पंचायत अध्यक्ष ने शासन से नामित दो सभासदों को पद एंव गोपनीयता की दिलाई शपथ, सभासदों ने दिया ये वचन


शासन ने नगर के तीन लोगों को नगर पंचायत में नामित किया था सभासद जिसके बाद नगर पंचायत अध्यक्ष ने इन लोगों को आज शपथ दिलाई

चकिया, चंदौली। स्थानीय नगर पंचायत के सभागार में शनिवार की दोपहर  शासन द्वारा नामित तीन सभासदों में से दो सभासद प्रमोद कुशवाहा व चंदा देवी को चेयरमैन अशोक कुमार बागी ने पद एंव गोपनीयता की शपथ दिलाई और सभासदों से नगर के विकास में अपना सहयोग देने का अपील किया।

इस दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि नगर के विकास में सभी का सहयोग जरूरी है वार्ड सभासदों ने मिलकर नगर के विकास को आगे बढ़ाने का काम किया है सभी के आपसी समन्वय  से नगर की समस्याएं एक- एक  दूर की जा रही है। जिससे जनता को काफी सहूलियत मिल रहा है। शासन ने नगर पंचायत के लिए तीन सभासदों को नामित किया हैं। जो नगर के विकास अपना योगदान देंगे। उधर नवनिर्वाचित नामित सभासदों ने नगर क्षेत्र के विकास में सहयोग देने की प्रतिबद्धता दोहराया। कहा कि जिस उद्देश्य से शासन ने हमको नामित किया। उसे पूरा करने का प्रयास करेगें। और हम अपने कर्तव्य का पालन करने में पीछे नहीं हटेंगे। लोगों की समस्याओं का निवारण ही हमारा प्रथम कर्तव्य होगा।

बता दे कि शासन से नामित सभासद रामदुलार गोंड ने जिलाधिकारी को एक पत्र दिया था। जिसपर डीएम ने प्रार्थना पत्र के जांच होने तक उनके शपथ पर रोक लगा दिया। वही चेयरमैन अशोक कुमार बागी ने कहा कि आगे जो दिशा निर्देश मिलेगा उसके अनुसार शपथ दिलाया जायेगा।

इस दौरान विधायक प्रतिनिधि अश्वनी दुबे,  नगर पंचायत के ईओ कृष्ण चंद्र, जिला योजना समिति की सदस्य व सभासद मीना विश्वकर्मा, सभासद अनिल केसरी, राजेश चौहान , वैभव मिश्रा, संदीप मौर्या, प्रदीप मोदनवाल, सरदार राजकुमार, सुधा शर्मा, गीता सोनकर, उर्मिला सहित भाजपा नेत्री पूजा जायसवाल, प्रमिला शुक्ला सहित अन्य लोग मौजूद रहे।


Post a Comment

0 Comments