Ticker

6/recent/ticker-posts

गिरे हुए बिजली के खम्भे में करेंट आने से भैंस की दर्दनाक मौत,बिजली विभाग बेखबर

सत्येन्द्र कुमार (संवाददाता)
विकास खण्ड शहाबगंज के ग्राम सभा रसिया में बिजली का खम्भा झुक गया है जिसमें उतर रहे ग्यारह हजार वोल्टेज करेंट की चपेट में आने से भैंस की मौत हो गयीं।
यह झुका बिलजी का खम्भा इतना खतरनाक है कि कभी भी कोई व्यक्ति करेंट की चपेट में आ सकता है,इस घटना और खम्भे में करेंट उतरने को लेकर ग्रामीणों में दहशत हो गयी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार चन्दौली जिले के शहाबगंज थाना क्षेत्र के रसिया गांव में एक खम्भा झुका है जिसमें से 11000 वोल्टेज का करेंट खम्भे से लगे तार में उतर रहा था जिसके चपेट में आने से गंगा विश्वकर्मा की भैंस की दर्दनाक मृत्यु हो गई।इस घटना से गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है।
बिजली विभाग इस प्रकरण पर भी मौन है, क्युकी वो इस बात से भली प्रकार परिचित है की प्रशासन कुछ एक्शन नहीं लेने वाला। इसीलिए बिजली विभाग अपनी लेटलतीफी और लापरवाही के लिए प्रसिद्ध है। 

Post a Comment

0 Comments