Ticker

6/recent/ticker-posts

चोरों ने विद्यालय का ताला तोड़कर हजारों का सामान पर किया हाथ साफ

उमाशंकर मौर्य (संवाददाता)


चकिया- तहसील क्षेत्र के मूसाखाड  गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय ,नवीन, मे लॉकडाउन में बंद विद्यालय के एक कच्छ का ताला तोड़कर चोरों ने दो सेलिगं फैन व  तीन कुर्सियों तथा बच्चों को खेलने वाले सामान व ऑफिस कार्यालय में रखे हुए कुछ जरूरी कागजात को चुरा ले गया।
 शनिवार को विद्यालयी कार्य से प्रधानाध्यापक प्रदीप कुमार जब विद्यालय गए तो  विद्यालय परिसर में 2 कक्षा का टूटा ताला देखकर आवाक रह गए। उन्होंने चोरी की सूचना बीआरसी को देने के साथ चकिया कोतवाली में जाकर लिखित तहरीर दिया।

 उक्त संबंध में कोतवाल रहमतुल्लाह खान ने बताया कि प्रधानाध्यापक द्वारा विद्यालय में चोरी की सूचना लिखित तहरीर के रूप में प्राप्त हो चुकी है छानबीन की जा रही है जल्द ही चोरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Post a Comment

0 Comments