Ticker

6/recent/ticker-posts

कोविड महामारी के समय भी बहुत से किसानों को नहीं मिला प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि :अजय राय


चन्दौली /  कोविड महामारी के समय सरकार के भारी भरकम  राहत पैकेज में जहाँ किसानों के लिए बहुत कुछ राहत के लिए नहीं था वहीं घोषित किसानों के लिए प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की  भुगतान भी बहुत से किसानों को नहीं मिल पाया उक्त बातें आज मजदूर किसान मंच के प्रभारी अजय राय ने किसानों की यह समस्या को जानकारी लेने के बाद कहा! 
उन्होंने कहा कि पीएम किसान सम्मान निधि की आस में किसानों ने एक या दो नहीं, तीन-तीन बार समुचित दस्तावेजों के साथ आवेदन किए। और सत्यापन के नाम पर कहीं कहीं नहीं लगभग सभी  लेखपालों की भेंट पूजा भी किया। बावजूद इसके अब तक 50 फीसदी किसानों को सम्मान निधि की किश्त के मिलने का इंतजार है। यहाँ तक की बहुत से किसानों को पहली किस्त भी नहीं मिली हैं! यह किसानों के साथ धोखा नहीं तो क्या हैं।आज किसान मोदी सरकार से अपने को ठगा महसूस कर रहें है।आज चन्दौली जनपद के वह सभी किसान संगठन जो अधिकारियों के साथ बैठक में जाकर अपना केवल बैठक करते  है वह पुरी तरह से मौन है।किसानों के साथ सरकार ने जो वादाखिलाफी किया है उसपर न तो   किसानों की अगुवाई करने वाले किसान नेताओं का ध्यान जा रहा है और न ही प्रशासन व जनप्रतिनिधियों का,  सभी किसान संगठन को किसानों के साथ भाजपा सरकार के द्वारा की गई वादाखिलाफी के खिलाफ निंद्रा तोड़नी पड़ेगी वही वामपंथी किसान संगठन को  भी किसान नीधि का पैसा न मिलने के सवाल पर ब्यापक आंदोलन की रूपरेखा तैयार करनी चाहिए।आने वाले दिनों में जल्द ही जय किसान आंदोलन व मजदूर किसान मंच सभी किसान संगठन की बैठक कर आंदोलन की रूप रेखा बनायेगीं।

Post a Comment

0 Comments