लोकपति सिंह(जिला संवाददाता)
सैदूपुर। चीन के सैनिकों द्वारा लद्दाख के गलवान में भारतीय सैनिकों पर किये गए हमले में शहीद जवानों की याद में दीपक जलाकर श्रद्धाजंलि दी गई।
बरहुआँ के युवा नेता श्रीकांत कुशवाहा के नेतृत्व में शनिवार को खरौझा क्षेत्रीय सहकारी समिति केंद्र के समीप उपस्थित ग्रामीणों ने दीपक जलाते हुए शहीद जवानों के प्रति शोक संवेदना व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की ।
युवा नेता श्रीकांत कुशवाहा ने कहा कि चीन धूर्तता की हद पार कर चुका है। अज हम सभी शपथ लेते हैं कि राष्ट्रहित में किसी भी चीनी वस्तु का उपयोग नही करेंगे। इस दौरान सुशील कुमार द्विवेदी, जयप्रकाश सोनकर, लोकपति सिंह, निखिल कुमार, छोटे लाल गोड़, सूरज कुमार आदि लोग रहे।

0 Comments