Ticker

6/recent/ticker-posts

जिले में फिर मिले कोरोना पॉजिटिव

लोकपति सिंह (जिला संवाददाता)

चन्दौली/20 जून 2020 (सू0वि0)
कोविड जांच हेतु लिये गये नमूनों का आज दिनांक 20 जून 2020 को प्राप्त परिणाम में 01 पुरूष व 01 महिला का रिर्पोट पाॅजटीव प्राप्त हुआ है। ये सिकन्दराबाद, आन्ध्रा प्रदेश  व दिल्ली से आये हुए थे। ये तेनूवट सकलडीहा व वार्ड नं05, डाक बंगला रोड चन्दौली के रहने वाले है। इनके सम्पर्क में आये अन्य व्यक्तियों की कान्टैक्ट ट्रेसिंग कर अग्रेतर कार्यवाही की जा रहीं है।
इसके अलावा ई.एस.आई.सी. हास्पिटल से चन्दौली जनपद के 6 लोगो को व दूसरे जनपद के 01 का रिर्पोट निगेटिव प्राप्त हुआ है व साथ ही बी.एच.यू. से भी 01 महिला का रिपोर्ट निगेटिव प्राप्त हुआ है। ये सभी *08* पूर्व में पाॅजटीव थे। इन्हें कोविड एल0-1 अस्पताल पाण्डेयपुर, वाराणसी एवं एल-3 बी.एच.यू. से स्वस्थ्य होने के उपरांत डिसचार्ज कर होम क्वारिंटीन रहने की सलाह दी गयी।
इस प्रकार जनपद चन्दौली में कोविड के कुल 69 केस जिनमें एक्टीव केस की संख्या 33 व *35 व्यक्ति स्वस्थ्य हो के घर जा चुके है।*

Post a Comment

0 Comments