लोकपति सिंह (जिला संवाददाता)
सैदूपुर। शुक्रवार की अपराहन हुए रिमझिम बारिश से मौसम सुहाना हो गया है। वही भीषण गर्मी से तरबतर हो रहे लोगों ने राहत महसूस किया है। बारिश में भींग कर मौसम का लुफ्त उठाने के लिए बाजारों में लोग छाता लेकर आते जाते रहे। जिससे बारिश के बाद भी बाजार गुलजार रहे। वही बारिश होते ही किसान खेतों की ओर रुख कर लिए हैं। तथा धान की खेती के लिए नर्सरी डालने का सिलसिला भी शुरू हो गया है। समय से शुरू हुए बारिश के कारण किसानों को खेती की पूरी उम्मीद जग गई है। किसानों का कहना है कि समय से बारिश होने के कारण रोपाई कार्य भी निर्धारित समय पर पूरा हो जाएगा। आगे भी इसी तरह बारिस होती रही तो अच्छी पैदावार की उम्मीद भी की जा सकती है।
रिमझिम बारिश से सुहाना हुए मौसम के बाद पिकनिक स्पॉटों पर सैलानियों की आने-जाने का क्रम शुरू हो गया है। शुक्रवार को बारिश की बूंदों के साथ ही लतीफ शाह की हरी-भरी वादियों के बीच बसे पिकनिक स्थल पर सैलानियों का काफी भीड़ भाड़ रहा। लॉक डाउन की वजह से बीते ढाई माह तक घर में रहने वाले लोग बारिश शुरू होते ही मौसम कल लुफ्त उठाने लतीफ शाह तथा मुसाखांड़ बांध पहुंचे। जिससे दोनों पिकनिक स्थलों पर शाम तक काफी भीड़ भाड़ लगा रहा। और लोग पिकनिक का आनंद उठाते रहे।

0 Comments