Ticker

6/recent/ticker-posts

सड़क का मरम्मत कार्य ना होने से सड़क पर करेंगे धान की रोपाई ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

लोकपति सिंह ( जिला संवाददाता )


इलिया (चंदौली): लेहरा साख मार्ग से  मनकपड़ा गांव मे जाने वाला मुख्य क्षतिग्रस्त मार्ग की मरम्मत ना होने से नाराज ग्रामीण  सड़क पर करेंगे धान की रोपाई  ग्रामीणों ने निर्माण को लेकर प्रर्दशन किया, मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत की। बावजूद इसके मार्ग का निर्माण आज तक नहीं हो सका। बरसात होते ही मुख्य मार्ग ताल का रुप ले लिया है।
 लेहरा साख मार्ग से मनकपड़ा गांव को जोड़ने वाली मुख्य सड़क 10 वर्षों से खराब है। मुख्यमंत्री पोर्टल पर दो बार शिकायत के बाद भी  उसका निर्माण नहीं हो सका। निर्माण न होने से  मुख्य मार्ग गड्ढा में तब्दील हो गई है।  हर मौसम में कीचड़ की स्थिति बनी  है। मार्ग निर्माण के लिए ग्रामीणों ने  पिछले वर्ष प्रदर्शन भी किया था। लेकिन विभाग की निद्रा नहीं टुटी।  जब की मार्ग से सभी वर्गो का आवागमन होता है। रुक रुक कर हो रही बरसात से सड़क पर पानी भर गया है। ग्रामीणो ने चेताया कि समस्या का समाधान नही हुआ तो धान की नर्सरी तैयार होते ही रोपाई की जाएगी।

Post a Comment

0 Comments