Ticker

6/recent/ticker-posts

जनपदीय पुलिस व सीआरपीएफ द्वारा संयुक्त रूप से की गयी काम्बिंग

लोकपति सिंह (जिला संवाददाता)
                  पुलिस अधीक्षक चन्दौली श्री हेमंत  कुटियाल के निर्देशानुसार प्रभारी निरीक्षक थाना नौगढ़ के नेतृत्व में  पुलिस एवं सीआरपीएफ बल द्वारा संयुक्त रूप से नक्सल प्रभावित क्षेत्र के जंगली इलाकों में काम्बिगं की गई और राहगीरों,चरवाहों, गांव वालों से सूचनाएं/अभिसूचनाएं संकलित करने के साथ ही चन्दौली पुलिस के अधिकारीगण व स्थानीय थानें का सम्पर्क नम्बर उपलब्ध कराते हुए संदिग्ध वस्तु/व्यक्ति आदि के दिखने या जानकारी प्राप्त होने पर तत्काल इन नम्बरों पर सूचना देने हेतु निर्देशित किया गया। उक्त प्रकार की काम्बिंग समय-समय पर निरन्तर की जाती रहती है। उसी क्रम में आज दिनांक 19/06/2020 को जयमोहनी, पोसता, सरहसताल, धौठवा, गहिला, नरकटी आदि के जंगलों में से जनपद सोनभद्र की लगती हुई सीमा तक काम्बिंग तथा क्षेत्रीय लोगों से वार्ता की गयी।

Post a Comment

0 Comments