Ticker

6/recent/ticker-posts

वैश्विक महामारी कोविड-19 से बचाव हेतु मास्क साबुन व दस्ताना का वितरण किया गया तथा तापमान नापा गया

लोकपति सिंह (जिला संवाददाता)



इलिया । वैश्विक महामारी कोविड-19 से बचाव हेतु  मास्क साबुन व  दस्ताना का वितरण किया गया तथा तापमान नापा गया मनकपड़ा गांव मे शुक्रवार को समाजसेवी योगेन्द्र प्रताप सिह के नेतृत्व में गांव के सभी ग्रामीणो को  मास्क साबुन व दस्ताना का वितरण किया। तथा तापमान नापा गया।           ग्रामीणों को जागरूक करते हुए बताया कि कोविड-19 से बचाव के लिए सभी सावधानियों के साथ शारीरिक दूरी  एवं सरकार द्वारा  जारी दिशानिर्देशों का पालन करना अनिवार्य है। कहा कि घर से बाहर जाते समय मास्क या गमछा का प्रयोग अवश्य करें। शारीरिक दूरी बनाकर रखे।  हाथ को साबुन से कई बार धोए । गांव के आसपास गलियों को हमेशा साफ और स्वच्छ रखें।इस अवसर पर भानु प्रताप सिंह, डॉ गौरव, कपिल देव पांडेय, वीरेंद्र सिंह,बैकुण्ठ पाण्डेय, अरविंद, सहित दर्जनो ग्रामीण उपस्थित थे।

Post a Comment

0 Comments