Ticker

6/recent/ticker-posts

कार्यकर्ता सम्मान के रूप में मनाया गया कैबिनेट मंत्री का जन्मदिन

 लोकपति सिंह


चकिया - चन्दौली के लोकप्रिय सांसद व मोदी सरकार के कैबिनेट मंत्री डा. महेंद्र नाथ पांडेय का जन्मदिन  गुरुवार को जिला महामंत्री उमाशंकर सिंह के आवास पर धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान 5 किलो का केक काटकर चकिया मंडल अध्यक्ष श्री राघवेंद्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में भाजपा  पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने उनका जन्मदिन मनाया। वहीं भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता व मंडल उपाध्यक्ष प्यारेलाल सोनकर को अंग वस्त्र व माला पहनाकर सम्मानित किया गया

 केक काटने के पश्चात डा. पांडेय के चित्र पर तिलक लगाकर उनके लंबी उम्र की कामना की। इसके पश्चात उनके चित्र को भी केक खिलाया और फिर एक दूसरे को केक खिलाकर खुशी व्यक्त की। जिला महामंत्री  ने कहा कि डा. पांडेय विकास पुरूष के रूप में पूरे क्षेत्र में मशहूर हैं। उनके प्रदेश सरकार में मंत्री रहने के दौरान कराए गए कई कार्य आज भी दिखते हैं।


इस दौरान जिला महामंत्री उमाशंकर सिंह ,जिला उपाध्यक्ष काशीनाथ ,मंडल अध्यक्ष राघवेंद्र प्रताप सिंह ,संदीप गुप्ता आशु ,सारांश केसरी शुभम मोदनवाल, राजकुमार जायसवाल , मनोज जायसवाल, विजय विश्वकर्मा ,प्यारेलाल सोनकर, शिवरतन गुप्ता, कृष्णा चौहान, रवि गुप्ता ,ओम प्रकाश शर्मा ,प्रिंस, बबलू उपस्थित रहे

Post a Comment

0 Comments