Ticker

6/recent/ticker-posts

चकिया तहसीलदार फूलचंद यादव के द्वारा गरीब लोगों मे खाद्य सामग्री किया गया वितरण

लोकपति सिंह  (जिला संवाददाता)




इलिया। क्षेत्र के बरहुआ ग्राम में मंगलवार की शाम तहसीलदार फूलचंद यादव के नेतृत्व में गांव के 17 गरीब असहाय लोगों के बीच खाद्य सामग्री वितरित किया गया। वैश्विक महामारी कोरोना के संकट में सबसे परेशानी गरीब तबके के लोगों को उठानी पड़ रही है। 



लॉकडाउन समाप्त होने के बाद भी लोग पूरी तरह से रोजी-रोटी के संकट से उबर नहीं पाए हैं। ऐसी स्थिति में गरीबों के संकट को देखते हुए वरिष्ठ समाजसेवी डॉ गीता शुक्ला तथा अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति की सदस्य लालमनी के आग्रह पर तहसीलदार श्री यादव ने  जरूरतमंदों को खाद्यान्न का वितरण किया जिसमे  


अमरावती ,सीता ,चंदा, उषा ,सावित्री ,शीला, मिंता, मनोजा, मुन्नी, कुसुम ,दुर्गा ,तेतरी आदि लोगों को राशन दिया गया । राशन पाकर  गरीब  लोग तहसीलदार  फूलचंद यादव एवं वरीष्ठ समाजसेवीका डा0 गीता शुक्ला व लालमनी जी को दुआएं दिये। इस दौरान डॉ पूनम पांडेय, सरफराज, विमला, बेबी, बेगम, शांति, बनलता ,राजन केशरी ,शरोज,आदि उपस्थित रहें।

Post a Comment

0 Comments