Ticker

6/recent/ticker-posts

उपजिलाधिकारी द्वारा महिलाओं को किया गया सम्मानित

 



 चकिया /चंदौली । लोक मीडिया ।  अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस सोमवार को तहसील सभागार में उप जिलाधिकारी चकिया अजय मिश्रा द्वारा    महिलाओं को किया गया सम्मानित।

बता दे कि  स्थानीय तहसील सभागार में सोमवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर मिशन शक्ति के विशेष  कार्यक्रम आयोजित किया गया।  कार्यक्रम में  मुख्य अतिथि उप जिलाधिकारी चकिया ने  महिलाओं को जिसमें  लेखपाल मधु शर्मा, पूजा शर्मा,  विभा तिवारी, प्रियंका व संग्रह अनुसेवक शीला, सभासदो में   मीना विश्वकर्मा, चंदा जायसवाल, गीता देवी, सुधा शर्मा को सम्मानित किये । इसी क्रम में दो आंगनवाड़ी कार्यकर्ती एक शिक्षा मित्र महिला भी सम्मानित हुईं । वही  6 पट्टेदार महिलाओं   को  पट्टा  प्रमाण पत्र दिया गया । वही वरासत के लिए आई महिला खातेधारक को निःशुल्क  खतौनी भी दिया गया । इस दौरान तहसीलदार फूलचंद यादव,ए० ओ०  आरती , BDO सरिता सिंह, एडीओ पंचायत सत्येंद्र श्रीवास्तव  एसएसआई राजकुमार शुक्ला , राजस्व निरीक्षक बृजेश ,  लेखपाल तौफीक, प्यारेलाल, प्रदीप सिंह, प्रधान बब्बन यादव सहित राजस्व विभाग के कर्मचारी व महिलाएं मौजूद रहीं। कार्यक्रम का संचालन लोकेश कुमार द्विवेदी ने किया।

Post a Comment

0 Comments