चकिया/चंदौली। लोक मीडिया। सावित्रीबाई फुले राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय चकिया मे विवेकानंद सभागार में मंगलवार को आयोजित संस्कृत व हिंदी प्रसार व्याख्यान माला पर परिषदीय प्रतियोगिताओं में स्थान प्राप्त करने वाले छात्र छात्राओं को मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथि द्वारा पुरस्कृत किया गया।
इस दौरान मुख्य अतिथि पंडित कमलापति त्रिपाठी पी जी कॉलेज चंदौली संस्कृत विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ राजनाथ यादव कहा कि मानव के संग्रह विकास में भारतीय संस्कृत की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए कहा कि युवाओं को भारतीय संस्कृति का आधार माना गया है। वहीं अध्यक्षता कर रही महाविद्यालय के प्राचार्या डॉ संगीता सिन्हा ने कहा कि हमें अपनी भारतीय संस्कृति पर गर्व है और विश्व की सभी संस्कृतियों में हमारी संस्कृति सर्वश्रेष्ठ है । कार्यक्रम के दौरान डॉ अमिता सिंह द्वारा अतिथियों का स्वागत किया गया।
इस अवसर पर डॉ सरवन कुमार यादव , डॉ मिथिलेश कुमार सिंह, डॉ प्रियंका पटेल, डा पवन कुमार सिंह, डॉ संतोष कुमार यादव, डॉ शमशेर बहादुर सिंह, अनिल कुमार सहित महाविद्यालय परिवार और छात्र छात्राएं उपस्थित रही। कार्यक्रम का संचालन रमाकांत गौड़ द्वारा किया गया।



0 Comments