चकिया/चंदौली। लोक मीडिया। सावित्रीबाई फुले राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय चकिया में 12 मार्च से 18 मार्च तक सात दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला का आयोजन किया जायेगा। कार्यशाला में शारीरिक शिक्षा, योग व कोविड 19 के संदर्भ में वक्ताओं द्वारा चर्चा की जायेगी। जिसका उद्घाटन मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व पूर्व कुलपति लक्ष्मीबाई शारीरिक शिक्षा राष्ट्रीय संस्थान ग्वालियर व विशिष्ट अतिथि प्रोफेसर अभिमन्यु सिंह विभागाध्यक्ष शारीरिक शिक्षा विभाग बीएचयू वाराणसी तथा प्रोफेसर सुशील कुमार गौतम संकाय अध्यक्ष निदेशक नेचुरोपैथी व योग विभाग महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ वाराणसी रहेंगे।
सात दिवसीय इस कार्यशाला में क्रमशः अधिवक्ताओं के रूप में देश के विभिन्न विश्वविद्यालयों से अपना अपना वक्तव्य प्रस्तुत करने के लिए डॉ विक्रम डबास बीएचयू, डॉक्टर ओमीना रेड्डी बीएचयू, डा हरे राम पांडे अमरकंटक मध्य प्रदेश, डॉ कुंदन सिंह महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ वाराणसी, डॉ निधि सिंह आई एम एस बी एच यू वाराणसी, डॉ ओम प्रकाश मिश्रा गुजरात, डॉ कृष्णकांत बीएचयू वाराणसी, डॉ रजनीश यादव गाजीपुर, डॉ बी सी कापड़ी बी एच यू वाराणसी, डॉ राजीव चौधरी रायपुर छत्तीसगढ़, डॉ रजनीश त्रिपाठी डीएलडब्लू वाराणसी, डॉ प्रशांत राय आजमगढ़, डॉ संतोष कुमार महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ वाराणसी व डॉ संजय सिंह हरिशचंद्र पीजी कॉलेज वाराणसी उपस्थित रहेंगे। वही मुख्य संरक्षक डा अमित भारतद्वाज निदेशक उच्च शिक्षा, संरक्षक प्राचार्या डा संगीता सिन्हा द्वारा क आयोजन किया जायेगा। इस आशय की जानकारी आयोजन सचिव डा सरवन कुमार यादव वरिष्ठ प्रवक्ता शारीरक शिक्षा ने दी।

0 Comments