Ticker

6/recent/ticker-posts

तीन गोवंश के साथ एक गोतस्कर गिरफ्तार, दो अन्य फरार

लोकपति सिंह (जिला संवाददाता)

पुलिस अधीक्षक चन्दौली हेमन्त कुटियाल के आदेशानुसार अपराध एवं अपराधियो के नियन्त्रण हेतु पुलिस उपाधीक्षक सकलडीहा प्रदीप सिंह चन्देल के कुशल निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक धानापुर विनोद कुमार मिश्र मय हमराह फोर्स के साथ नरौली तिराहे पर वाहन की चेकिंग के दौरान पिकअप यूपी सं0- UP62 BT/3722 पुलिस टीम को चेकिंग करता देख अचानक गाड़ी रोक कर उसपर से 03 व्यक्ति उतर कर भागने लगे जिसमें से दौड़ा कर 01 अभियुक्त संजय कुमार पुत्र गुलाब चन्द्र नि0 थानापुर थाना सरायममरेज जिला प्रयागराज को गिरफ्तार कर लिया गया व अन्य 02 फरार होने में सफल रहे। वाहन के पास आकर देखा गया तो उसमें क्रूरतापूर्ण तरीके से 03 राशी गोवंश को लादा गया था। बरामद गोवंश सहित वाहन को थाने पर लाकर गोवंश को मुक्त कराया गया तथा अभियुक्त से बरामद गोवंश व फरार अभियुक्तों के बारें में पूछताछ की गयी तो उसने बताया कि फरार 02 अभियुक्त 1. नान्हकू पुत्र अज्ञात नि0 ग्राम मुगराबादशाहपुर थाना मुगराबादशाहपुर जिला जौनपुर 2.रामनाथ पुत्र अज्ञात नि0 ग्राम मुगराबादशाहपुर थाना मुगराबादशाहपुर जिला जौनपुर के रहने वाले हैं और हम सब गोतस्करी कर बिहार के रास्ते पश्चिम बंगाल ले जाते हैं। जिस पर गिरफ्तार अभियुक्त सहित फरार दो अन्य अभियुक्तों के विरूद्ध थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 158/19 धारा 3/5ए/8 गोवध निवारण अधि0 व 11 पशु क्रूरता अधि0 पंजीकृत किया गया। 


Post a Comment

0 Comments