लोकपति सिंह (जिला संवाददाता)
सैदूपुर । क्षेत्र के छित्तमपुर , मुबारकपुर, ढोढ़नपुर, वनभिषमपुर,ताला,मुसाखाड़ तथा अन्य क्षेत्रों में बृहस्पतिवार को भाजपा मण्डल अध्यक्ष कमण्डल पासवान के नेतृत्व में जन सम्पर्क कर CAA (नागरिकता संसोधन अधिनियम) के बारे में बताया गया साथ ही अन्य कार्यकर्ताओं से मुलाक़ात भी किये गए | जिसमें कमंडल पासवान ने कहा कि CAA से किसी को डरने की कोई जरूरत नही है साथ ही जो विपक्ष द्वारा अलग अलग बयान दिए गए वह दुर्भाग्यपूर्ण है साथ ही गाँव गाँव जाकर भाजपा कार्यकर्ताओं का समूह लोगो को यह बतलाने की कोसिस कर रहा कि इससे किसी को डरने की कोई भी जरूरत नही और न किसी के बहकावे में आने की जरूरत है लोग बेफिक्र होकर इसका समर्थन करे. इस कार्यकम के दौरान प्रकाश मौर्य,श्याम बिहारी पाल,शनिदयाल चौहान,राम बसन्त मौर्य,लालता बनवासी,ग्राम प्रधान हरदेव ढोढ़नपुर,प्रधान प्रतिनिधि कौडिहार,आदि भाजपा कार्यकर्ता सहित ग्रामीण भारी संख्या में उपस्थित रहे |


0 Comments