Ticker

6/recent/ticker-posts

लाॅक डाउन आदेश के बाद भी बिना आवश्यक कार्य के दोपहिया वाहन चला रहे 14 वाहनों का पुलिस ने चालान किया।

                      File Photo
लोकपति सिंह (जिला संवाददाता)

इलिया। जिला प्रशासन के लाॅक डाउन आदेश के बाद भी बिना आवश्यक कार्य के दोपहिया वाहन चला रहे 14 वाहनों का पुलिस ने चालान किया। तथा दस हजार शमन शुल्क वसूला। पुलिस की इस कार्रवाई से वाहन चालकों में हड़कंप की स्थिति बनी रही। कोरोना वायरस से बचाव हेतु जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल ने जनपद में दो दिन लाकडाउन किए जाने का आदेश दिया है। इस दौरान आवश्यक सेवाएं क्लीनिक, मेडिकल स्टोर, रोजमर्रा उपयोग में आने वाली सब्जी की दुकान तथा परचून की दुकान निर्धारित समय में खोलने का निर्देश दिया गया है। साथ ही सभी को अपने-अपने घरों में रहकर कोरोना से बचाव के निर्देश दिए गये हैं। बावजूद बिना आवश्यक कार्य के रोड पर वाहन चलाने वालों के कार्य शैली में परिवर्तन नहीं आया। और वह बेवजह वाहनों को दौड़ते नजर आने लगे। जिस पर थानाध्यक्ष मिथिलेश तिवारी ने जिला प्रशासन के निर्देशों का पालन करते हुए वाहनों की तलाशी लेनी शुरू कर दी। आदेशों का उल्लंघन करने तथा यातायात नियमों के विपरित 14 दोपहिया वाहन बिना कागजात पाये गये। थानाध्यक्ष मिथिलेश तिवारी ने बताया कि लॉक डाउन के दौरान कोई भी व्यक्ति बिना कार्य के भ्रमण करते देखा गया तो उसके विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।

Post a Comment

0 Comments