जय प्रकाश (संवाददाता)
इलिया। इलिया सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान पर दुकानदार ने लाभार्थियों को राशन देने से उन सभी को मना कर दिया जो भी बिना मास्क लगाये राशन लेने गए थे।बताते चलें कि ग्राम पंचायत इलिया में सरकारी सस्ते गल्ले की दो दुकानें हैं दुकान नंबर एक के दुकानदार विनय कुमार श्रीवास्तव हैं तथा दुकान नंबर दो सावित्री देवी के जिम्मे है।इस लॉक डाउन के अवधी के दौरान सरकार ने सभी कार्ड धारकों को तीन महीने निःशुल्क राशन देने का आदेश किया है जिसके दौरान कोटेदारों द्वारा राशन का वितरण प्रत्येक माह के बीस तारीख से तीस तारीख तक किया जाता है जिसके देखरेख के लिए दोनों दुकानों पर नोडल अधिकारी ड्यूटी दुकान संख्या एक पर संतोष कुमार द्विवेदी तथा दुकान संख्या दो पर जय प्रकाश की लगाई गई है। दुकान संख्या एक पर लाभार्थी 7 बजे से दुकान के बाहर लाइन लगाना शुरू कर दिए राशन वितरण के पहले ही कोटेदार विनय श्रीवास्तव द्वारा देखा गया कि बहुत से लोग दुकान के बाहर बिना मास्क के ही खड़े हैं जिसपर कोटेदार द्वारा सराहनीय कदम उठाते हुए सभी लोगों को मास्क या गमछा लगाकर आने के लिए घर लौटा दिया गया।नोडल अधिकारी संतोष कुमार द्विवेदी द्वारा भी लोगों को समझाया गया कि उनको मास्क या गमछा से मुंह बांधकर ही घर से बाहर निकलना चाहिए। जिसपर लोगों ने उनकी बात का समर्थन करते हुए घर से मास्क लगाकर आये और फिर राशन वितरण शुरू हुआ।

0 Comments