चकिया कोतवाली क्षेत्र के गांधीनगर जंगल के पास बुधवार को सायंकाल बाइक से चकिया आ रहे एक दंपति से 4 हजार रूपये नगदी और मोबाइल सेट की दिनदहाड़े छिनैती हो गयी|
भुक्तभोगी दंपति ने चकिया कोतवाली पहुंचकर मामले की लिखित तहरीर दे दी है पुलिस मामले की जांच में जुटी है। लेकिन सवाल यह उठता है कि कोतवाली के इतने नजदीक दिनदहाड़े चोर ऐसी घटना को अंजाम रहे हैं इसका मतलब पुलिस प्रशासन पूरी तरह से सुस्त है।
चकिया कोतवाली क्षेत्र के गरला ग्राम निवासी अलगू प्रजापति बुधवार की शाम अपने ससुराल कौड़िहार से पत्नी रानी देवी के साथ बाइक से लतीफशाह से होते हुए चकिया रहे थे, वे जैसे ही गांधीनगर जंगल के पास पहुंचे वहां पहले पहले से घात लगाए कुछ लोगों ने उन्हें रोककर उनके साथ हाथापाई की और अलगू के पास रखे हुए लगभग 4 हजार नगदी और मोबाइल फोन को लेकर फरार हो गये|
कोतवाल रहमतुल्लाह खां ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की छानबीन की जा रही है|
0 Comments