चकिया/ प्रधानमंत्री मोदी द्वारा जहां एक तरफ गरीबों को तमाम सुविधाएं देने का वायदा किया जा रहा है तथा साथ ही साथ सुविधाएं जारी भी की जा रही हैं लेकिन अधिकारियों एवं ग्राम प्रधानों की मिलीभगत से वह पैसा गरीबों तक पहुंच नहीं पा रहा तथा गरीब उन सुविधाओं का लाभ लेने से वंचित रह जा रहे हैं।
पूरा मामला चकिया ब्लाक स्थित ग्राम डुही सूही का है जहां पर ग्रामीणों द्वारा आरोप है कि अधिकारियों और ग्राम प्रधान की मिलीभगत से उन्हें शौचालय का लाभ नहीं मिल पा रहा है तथा साथ ही साथ उनके नाम से आया शौचालय का पैसा भी ग्राम प्रधान द्वारा प्रदान नहीं किया जा रहा है इसी को लेकर आज दिनांक 26 जून 2020 को डुही सूही के ग्रामीणों द्वारा चकिया ब्लाक में धरना प्रदर्शन किया गया जहां पर
BDO एवं उनके सहायक के ना होने के कारण प्रार्थना पत्र को सेक्रेटरी को सौंपा गया तथा यह भी चेतावनी दी गई कि अगर कोई प्रशासनिक कार्यवाही ना की गई तो फिर इस बार अनशन पर बैठने के लिए तैयार हो जाएंगे।
0 Comments