पूरे जिले में दर्ज कराया प्रतिवाद, बीडीओ के माध्यम से पीएम को भेजा मांग पत्र
26.06.2020, चंदौली, आज पीएम नरेन्द्र मोदी द्वारा गरीब कल्याण रोजगार अभियान के प्रदेश में उद्घाटन के अवसर पर पूरे जिले के कई ब्लाक में खण्ड़ विकास अधिकारियों के माध्यम से प्रधानमंत्री को पत्रक भेजकर आल इंडिया पीपुल्स फ्रंट व मजदूर किसान मंच ने सर्वाधिक पिछड़े देश के जिलो आदिवासी मुसहर दलित बाहुल्य चन्दौली जिले को इसमें शामिल नहीं करने पर प्रतिवाद दर्ज कराया। इस अवसर पर आई पी एफ नेता व मजदूर किसान मंच प्रभारी अजय राय ने कहा कि आरएसएस-भाजपा की सरकार और जनपद के सांसदों व विधायकों से सवाल पूछा कि वह बताएं कि जनपद के प्रवासी मजदूरों को इस योजना में शामिल न करके क्यों बेसहारा छोड़ दिया गया। पत्रक देने के कार्यक्रम का नेतृत्व आई पी एफ नेता व मजदूर किसान मंच प्रभारी अजय राय, नौगढ़ में मजदूर किसान मंच जिला संयोजक रामेश्वर प्रसाद, सकलडीहा में डा० रामकुमार राय व आलोक राय नियामताबाद में सुरेश चन्द्र बिन्द, व तवरेज, सहाबगंज में मारकण्डे राम ने किया!
पत्रक में कहा गया कि चन्दौली में शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, शुद्ध पेयजल, आवागमन के साघनों और उन्नत खेती का नितांत अभाव है। यहां जो बड़े उद्योग है भी तो उनमें स्थानीय निवासियों को रोजगार नहीं मिलता। परिणामस्वरूप इस जनपद से बड़े पैमाने पर ग्रामीण मजदूर पलायन करते है और कोरोना महामारी में वह वापस लौटकर अपने घर आए है। रोजगार के अभाव में इन प्रवासी मजदूरों के परिवारों के सामने जिंदा रहने का ही संकट हो गया है उन्हें भी रोजगार नहीं मिल रहा है। प्रवासी श्रमिकों को एक हजार रूपए और राशन किट का भी लाभ नहीं मिल सका है। अब प्रदेश सरकार ने मुफ्त मिल रहे राशन को जुलाई माह से देने पर भी रोक लगा दी है। मनरेगा में जो काम भी हो रहा है उसकी हाजरी नहीं चढ़ रही और न ही मजदूरी का ही भुगतान हो रहा है।
इस स्थिति में पत्रक में यहां के लोगों की जिदंगी बचाने के लिए केन्द्र व राज्य सरकार से सर्वाधिक पिछड़े चंदौली जनपद को इस योजना में शामिल करने और मनरेगा में कराए जा रहे कामों की हाजरी चढाने और बकाया मजदूरी के तत्काल भुगतान व मुफ्त राशन को तीन माह और बढ़ाने की मांग की गयी।
0 Comments